फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ten centimeters of fall was recorded on the Kachla Bridge

Agra News: कछला ब्रिज पर दस सेंटीमीटर की गिरावट की गई दर्ज

Sat, 22 Jul 2023 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Ten centimeters of fall was recorded on the Kachla Bridge
कासगंज। गंगा में शुक्रवार से नरौरा से कछला की ओर पानी का प्रवाह लगातार कम होने लगा है। यही आलम शनिवार को दिन भर रहा। नरौरा बैराज से प्रभाव कम होने पर कछला ब्रिज पर 10 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। हरिद्वार और बिजनौर बैराजों से भी पानी कम हुआ है। ऐसे में आगामी समय में बाढ़ की स्थिति से राहत के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन

नरौरा से शनिवार को सुबह 8 बजे से 1.80 लाख क्यूसेक पानी का प्रवाह था। लगातार यह प्रवाह कम हो रहा है। दोपहर 2 बजे तक यह प्रवाह 1.32 लाख क्यूसेक पर आ गया। 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में करीब 70 हजार क्यूसेक की कमी आ गई। जिससे आगामी समय में बाढ़ से राहत के संकेत मिले हैं। क्योंकि पिछले कई दिनों से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश नहीं हुई है। जिसके कारण जलस्तर में कमी आई है। हरिद्वार और बिजनौर बैराजों से भी पानी का प्रवाह कम हो गया है। नरौरा बैराज पर पीछे के बैराजों से पानी का दबाव भी नहीं है। यदि पहाड़ी और मैदानी इलाके में पहले की तरह फिर से बारिश हुई तो फिर से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो जाएगी।
विज्ञापन


बैराजों से छोड़ा गया पानी-
सुबह 8 बजे
हरिद्वार- 76805 क्यूसेक।
बिजनौर- 86235 क्यूसेक।
नरौरा- 180348 क्यूसेक।
कछला ब्रिज- 163.85 मीटर के निशान पर।

दोपहर 2 बजे
- नरौरा- 132846 क्यूसेक।


- गंगा के जलस्तर में कमी आई है। लगातार पानी कम होने का क्रम चल रहा है। जिले में जल्द ही राहत होगी। हरिद्वार और बिजनौर बैराजों से भी पानी कम हुआ है। - अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed