{"_id":"6690b82533dc72c16b026a0d","slug":"temple-in-composite-school-premises-women-perform-bhajans-unable-to-study-2024-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा पर आस्था भारी, शोर में कैसे पढ़ें बच्चे: कंपोजिट विद्यालय परिसर में बना मंदिर, महिलाएं करती हैं भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा पर आस्था भारी, शोर में कैसे पढ़ें बच्चे: कंपोजिट विद्यालय परिसर में बना मंदिर, महिलाएं करती हैं भजन
Fri, 12 Jul 2024 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 12 Jul 2024 10:29 AM IST
सार
विद्यालय परिसर में बने मंदिर में भजन पूजन से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। एक शिक्षिका ने इस मामले में वीडियो बनाकर वायरल किया है।।
विज्ञापन
स्कूल के बच्चे।
विस्तार
आगरा में एक तरफ मंदिर में महिलाओं का भजन गाना तो दूसरी तरफ छोटे बच्चों की कक्षाएं। ऐसे में बच्चों को शिक्षकों की बात तक सुनाई नहीं देती। यह हाल कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुरा का है। एक शिक्षिका ने वीडियो बनाकर वायरल किया और पूछा है कि ऐसे माहौल में कैसे बच्चे पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रदेश सरकार प्राइमरी शिक्षा को बढ़ाने का भरपूर प्रयास कर रही है। निशुल्क किताब और यूनिफार्म का वितरण किया जा रहा है। दूसरी तरफ प्राथमिक विद्यालयों में फैली अव्यवस्था शिक्षा की राह में रोड़ा बनी है। कई स्कूलों में जलभराव है, वहीं इस कंपोजिट विद्यालय में लोगों की आस्था शिक्षा पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक नेता राजीव वर्मा का कहना है कि कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुरा के परिसर में मंदिर बना है। सुबह कई महिलाएं भजन करती हैं, बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती। विभाग के अधिकारियों को भी बताया गया लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड का कहना है कि पूजा-पाठ करने महिलाएं कुछ समय के लिए आती है, इससे अधिक दिक्कत नहीं होनी चाहिए।