फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Temperatures cross 40 degrees, roads become deserted

Agra News: पारा 40 डिग्री पार, सड़कें हुईं वीरान

Mon, 12 May 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 12 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Temperatures cross 40 degrees, roads become deserted
कासगंज में दोपहर 2 बजे के समय सर्कुलर रोड पर पसरा सन्नाटा ।
कासगंज। जिले में मई माह के मध्य में ही पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया। लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। सोमवार को दोपहर के समय सड़कें वीरान दिखीं। अधिकतम पारा 40. 2 डिग्री रिकार्ड हुआ।सुबह से ही मौसम में गर्मी बढ़ गई। न्यूनम पारा 28 डिग्री रिकार्ड हुआ। इसके बाद पारा तेजी से चढ़ने लगा। सुबह 10 बजे तक ही पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया। इतनी अधिक गर्मी देख काफी कम संख्या में ही लोग बाजार में निकले। इससे बाजार में चहल-पहल प्रभावित रही। दोपहर 2 बजे तक पारा 40.2 डिग्री पर पहुंच गया। गर्म हवा तन में झुलसा रही थी। सरकूलर रोड, गांधी मूर्ति, नदरई गेट बाजार, बिलराम गेट, सोरों गेट, सहावर गेट क्षेत्र में दोपहर के समय सड़कें वीरान दिखीं। गर्मी से गला चटकने पर लोगों ने प्यास बुझाने के लिए शिकंजी, फलों, गन्ने के जूस, समेत अन्य पेय पदार्थों का सहारा लिया। कृषि वैज्ञानिक बृज विकास सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम पारा 42 डिग्री न्यूनतम पारा 28, तथा बुधवार को अधिकतम पारा 43 डिग्री व न्यूनतम पारा 29 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed