फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   temperature of agra is eight degree high in last five days

ताजनगरी में बेहाल कर रहा सूरज, आठ डिग्री चढ़ गया पारा

Sat, 27 May 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Sat, 27 May 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
temperature of agra is eight degree high in last five days
तेज धूप से बचने के ‌लिए छाता लेकर जाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी गर्मी में धधक रही है। बीते पांच दिन में शहर का तापमान इतना बढ़ गया कि लोग पसीने से नहा रहे हैं। शुक्रवार को दिन दहका तो रात में तपिश बेहाल करती रही। सूबे में ताजनगरी चौथा सबसे गर्म शहर रहा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पारा सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लू के थपेड़ों और पारा 45 डिग्री के पार होने के कारण लोगों को दोपहर में त्वचा झुलसती महसूस हुई तो वहीं रात तक गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों की परेशानी बढ़ाते रहे।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री ऊपर 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे से ही लू के थपेड़ों ने झुलसाना शुरू कर दिया था। 11 बजे पारा 42 डिग्री को पार कर चुका था। दोपहर भर यह 45 डिग्री के पार चला। बीते पांच दिन में यह आठ ‌डिग्री की शाम को पांच बजे भी तापमान 43 डिग्री पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माद्दौला समेत स्मारकों पर पूरी दोपहर सन्नाटा पसरा रहा। जो पर्यटक पहुंचे भी, वे छांव तलाशते हुए आराम करते नजर आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री का उछाल और संभव है। अधिकतम तापमान 46 डिग्री को छू सकता है। रविवार के बाद मौसम में कुछ बदलाव के आसार बन रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed