{"_id":"5beee470bdec2269b96c9b7d","slug":"telangana-tourists-dies-in-road-accident-on-agra-lucknow-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर एक साथ कार के तीन टायर फटे, तेलंगाना के पर्यटक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर एक साथ कार के तीन टायर फटे, तेलंगाना के पर्यटक की मौत, छह घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 16 Nov 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 23वें माइलस्टोन पर गाड़ी का टायर फटने से तेलंगाना के एक पर्यटक की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। ये लोग नैमिषारण्य दर्शन करके मथुरा जा रहे थे। हादसे की खबर पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
तेलंगाना के ग्राम गुंजली थाना नंदीपेट निजामाबाद निवासी 13 पर्यटक, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। शुक्रवार को नैमिषरण्य में दर्शन करने के बाद मथुरा जा रहे थे। फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अचानक उनकी क्वालिस कार के तीनों टायर फट गए।
जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बोजन्ना उर्फ सरपंच (60) पुत्र रामलू सुनार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नरसजा पुत्र नरायणा, लतिका पुत्री सिरनू, लवन्या पत्नी सिरनू, नारायण पुत्र बौउन्ना, फूललक्ष्मी, पोशानी, मंदा सायरना, रूकमा बाई घायल हो गईं।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक निर्दोष कुमार सेंगर सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पहुंचाया। मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।