फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   telangana tourists dies in road accident on agra lucknow expressway

एक्सप्रेसवे पर एक साथ कार के तीन टायर फटे, तेलंगाना के पर्यटक की मौत, छह घायल

Fri, 16 Nov 2018 09:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 16 Nov 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
telangana tourists dies in road accident on agra lucknow expressway
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 23वें माइलस्टोन पर गाड़ी का टायर फटने से तेलंगाना के एक पर्यटक की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। ये लोग नैमिषारण्य दर्शन करके मथुरा जा रहे थे। हादसे की खबर पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। 
विज्ञापन


तेलंगाना के ग्राम गुंजली थाना नंदीपेट निजामाबाद निवासी 13 पर्यटक, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। शुक्रवार को नैमिषरण्य में दर्शन करने के बाद मथुरा जा रहे थे। फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अचानक उनकी क्वालिस कार के तीनों टायर फट गए। 
विज्ञापन


जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बोजन्ना उर्फ सरपंच (60) पुत्र रामलू सुनार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नरसजा पुत्र नरायणा, लतिका पुत्री सिरनू, लवन्या पत्नी सिरनू, नारायण पुत्र बौउन्ना, फूललक्ष्मी, पोशानी, मंदा सायरना, रूकमा बाई घायल हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक निर्दोष कुमार सेंगर सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे।  सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पहुंचाया। मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed