फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tejendra Sharma reached Agra from London said Hindi, Sanskrit and Urdu are being taught online in England

Agra: लंदन से पहुंचे साहित्यकार तेजेंद्र शर्मा, बोले- इंग्लैंड में ऑनलाइन पढ़ाई जा रही हिंदी, संस्कृत और उर्दू

Thu, 18 Jan 2024 01:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 01:02 PM IST
सार

लंदन से आगरा पहुंचे साहित्यकार तेजेंद्र शर्मा ने संगोष्ठी में हिस्सा लिया। कहा कि इंग्लैंड में हिंदी, संस्कृत और उर्दू ऑनलाइन पढ़ाई जा रही है। 

विज्ञापन
Tejendra Sharma reached Agra from London said Hindi, Sanskrit and Urdu are being taught online in England
लंदन में रह रहे प्रवासी साहित्यकार तेजेंद्र शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंदन में रह रहे प्रवासी साहित्यकार तेजेंद्र शर्मा ताजनगरी आगरा पहुंचे। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी व भाषाविज्ञान विद्यापीठ (केएमआई) में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के आखिरी दिन में हिस्सा लिया। उन्होंने हिंदी के प्रचार-प्रसार में प्रवासी साहित्यकारों की भूमिका पर चर्चा की। कहा कि इंग्लैंड में गुरुकुल ऑनलाइन स्कूल के जरिए हिंदी के साथ संस्कृत, उर्दू भी पढ़ाई जा रही है। ब्रिटेन की संसद में हिंदी की गूंज सुनाई देती है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी भी हिंदी लेखन में शोध की जरूरत है। शोध से हिंदी साहित्य निखरेगा। साहित्य को समृद्ध बनाने के लिए शोध जरूरी है।उन्होंने जुबली हाल में शवयात्रा कहानी सुनाई। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में तैनात काउंसिल की वित्त अधिकारी रीता कौशल ने कहा कि 6 में से 3 राज्यों के सरकारी स्कूलों में हिंदी पढ़ाई जाती है। बाकी राज्यों में संस्थाएं प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन

अमेरिका से आईं अनिता कपूर ने कहा कि अमेरिका में हिंदी की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोग प्रभावित हैं। स्थानीय लोग भी नमस्ते का संबोधन करते हैं। वह भारतीय जीवनशैली को समझने के लिए हिंदी सीखना भी चाहते हैं। समापन समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. आशु रानी ने की। मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति प्रो. खेमसिंह डहेरिया रहे। संगोष्ठी के संयोजक प्रो. प्रदीप श्रीधर को सम्मानित किया गया।

'हिंदी का वैश्विक परिदृश्य' पर अकादमिक सत्र आयोजित हुआ। अध्यक्ष इंदौर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. बनवारी लाल जाजोदिया और अतिथि आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनुराग शुल्क रहे। 'वैश्विक स्तर पर हिंदी के प्रचार-प्रसार में प्रवासी साहित्यकारों की भूमिका' विषय पर आयोजित सत्र की अध्यक्षता प्रो. हरिमोहन ने की। मुख्य वक्त्ता अमेरिका की साहित्यकार अनिल प्रभा कुमार ने ऑनलाइन विचार व्यक्त किए। 'प्रवासी भारतीय समाज और हिंदी' विषय पर सत्र की अध्यक्षता प्रवासी भारतीय साहित्य विशेषज्ञ प्रो. विमलेश कांति वर्मा ने की।

विज्ञापन

'हिंदी के विकास में संलग्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं' विषय पर सत्र की अध्यक्षता पद्मश्री व वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. उषा यादव ने किया। डॉ. नीलम यादव, डॉ. रणजीत भारती, डॉ पल्लवी आर्य, डॉ. केशव शर्मा, डॉ. अमित कुमार, डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, डॉ. राजेंद्र दवे, डॉ. वर्षा रानी, डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. रमा, मोहिनी दयाल आदि का सहयोग रहा। समापन सत्र का संचालन डॉ. नितिन सेठी ने किया।

पंडित बनारसीदास चतुर्वेदी को याद किया

आगरा कॉलेज की प्रो. शेफाली चतुर्वेदी ने प्रवासी पीड़ा के सजग चितेरे पद्मभूषण पं. बनारसीदास चतुर्वेदी को याद किया। बताया कि कैसे पंडितजी ने फिजी में बसे भारतीय मजदूर प्रवासियों की आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं पर सरकार का ध्यान केंद्रित कराया।

विदेशों में हिंदी साहित्य पसंद

गदर टू, ओम माई गॉड में अभिनय कर चुकी आर्या शर्मा भी संगोष्ठी में शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि विदेशों में हिंदी साहित्य को पसंद किया जाता है। नए विषयों पर आ रही कहानियों को लोग पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed