Etah News: जमीन की पैमाइश के दौरान तहसीलदार और पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो सिपाही घायल
सकीट थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में तहसीलदार राजस्व और पुलिस टीम के साथ खेत की पैमाइश कराने गए थे। तभी आरोपी पक्ष ने पथराव कर दिया। घटना से अफरातफरी मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के सकीट थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में बृहस्पतिवार को पैमाइश कराने गए तहसीलदार सहित पुलिस और राजस्व टीम पर पथराव कर दिया गया। इसमें दो सिपाही घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
बृहस्पतिवार दोपहर बाद गांव भगवंतपुर निवासी गिरधारी लाल की जमीन की पैमाइश करने के लिए तहसीलदार सदर चंद्रप्रकाश, कानूनगो धनवीर सिंह, लेखपाल नेमसिंह वर्मा और तेजपाल सिंह के साथ थाना प्रभारी संजीव चौधरी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। यहां दूसरे पक्ष के प्रमोद कुमार और मांगूलाल के परिजन एकत्रित हो गए।
घटना के अन्य थानों का फोर्स बुलाया
राजस्व टीम ने जैसे ही प्रमोद के खेत में जरीब (पैमाना) डाली, वैसे ही महिलाओं और पुरुषों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव होने से अफरातफरी मच गई। राजस्व टीम और पुलिसकर्मी भागने लगे। पथराव में सिपाही आदर्श कुमार और पीआरडी जवान श्रीकृष्ण घायल हो गए। पुलिसकर्मी दोनों सिपाही को लेकर पीएचसी सकीट पहुंची और उपचार कराया। घटना के बाद थाना मलावन, रिजोर से भी फोर्स बुलाया गया। सीओ सुनील कुमार त्यागी भी पहुंच गए। वहीं पथराव करने के बाद आरोपी भाग गए।