फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teerthnagari Ki Khushi selected in Super Star Singer

Agra News: जिले में अब तक 13 किन्नरों का हुआ पंजीकरण

Mon, 18 Mar 2024 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Teerthnagari Ki Khushi selected in Super Star Singer
कासगंज। जिले में लगभग 100 से अधिक किन्नर हैं, लेकिन अब तक मात्र 13 का पंजीकरण हुआ। पंजीकृत किन्नरों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। समाज कल्याण विभाग के तमाम प्रयासों के बाद अन्य किन्नरों ने विभाग में पंजीकरण नहीं कराया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा किन्नरों का पंजीकरण करने के बाद उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। इनमें से मात्र 13 किन्नरों ने अपना पंजीकरण विभाग में कराया है। इन्हें यूनीक आईडी तैयार कर समाज कल्याण विभाग द्वारा दी गई। जिसमें इनको पांच लाख रुपये तक का चिकित्सीय सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। वहीं किन्नरों के आश्रित बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। व्यवसायिक प्रशिक्षण की उनके लिए विशेष सुविधा प्रदान की गई है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले किन्नरों के लिए वृद्ध आश्रम में रहने सुविधा भी मिलेगी। वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 40 किन्नर मतदाता के रूप में शामिल हैं। जिन्हें अपने मत का प्रयोग करने का अधिकार है। लोक सभा चुनाव के दौरान सभी किन्नर अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed