{"_id":"613b51c28ebc3efd847b4880","slug":"teenagers-stone-pelting-on-trains-making-video-on-rail-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ट्रैक पर वीडियो बनाते किशोरों ने ट्रेनों पर किया पथराव, यात्रियों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ट्रैक पर वीडियो बनाते किशोरों ने ट्रेनों पर किया पथराव, यात्रियों में मची खलबली
Sat, 11 Sep 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:12 AM IST
सार
ट्रेन पर पथराव करने वाले किशोर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बना रहे थे। जैसे ही गाड़ी दिल्ली-आगरा के ट्रैक से गुजरी उन्होंने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। आरपीएफ ने किशारों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
आगरा: ट्रेन का शीशा टूटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मोबाइल एप एमएक्स टकाटक पर वीडियो बनाने के लिए 8-10 किशोरों ने ट्रैक से गुजर रहीं हबीबगंज-निजामुद्दीन स्पेशल और बंगलूरू-नई दिल्ली सुपरफास्ट पर पथराव कर दिया। दोनों ट्रेनों के इंजन के शीशे टूट गए। लोको पायलटों ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। इस पर आरपीएफ ने आवास विकास कॉलोनी से नौ किशोरों को पकड़ लिया। इसमें से तीन बच्चों ने स्वीकार किया कि उन्होंने वीडियो बनाने के लिए ट्रेन पर पथराव किया था। छह को हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
आरपीएफ आगरा कैंट के इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना सुबह 6:45 से सात बजे के बीच की है। आगरा दिल्ली ट्रैक पर आवास विकास कॉलोनी के पीछे सिकंदरा रेलवे पुलिया के पास आठ दस किशोर एप के लिए वीडियो बना रहे थे। इस दौरान उन्होंने दोनों ट्रेनों पर पत्थर फेंके। दोनों ओर से पत्थर फेंकने के कारण इंजन के शीशे टूट गए, लेकिन दुर्घटना बच गई। लोको पायलटों ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी तो आरपीएफ की टीमें राजा मंडी से बिल्लोचपुरा तक दौड़ पड़ी। सिकंदरा पुलिया के पास आरपीएफ को बच्चे मोबाइल पर खेलते हुए मिल गए। पुलिस के पहुंचने पर भी वह ट्रैक पर घूम रहे थे।
विज्ञापन
किशोरों के खिलाफ दर्ज किया मामला
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि नौ बच्चों को पकड़ा गया, जिनकी उम्र 10 से 15 साल के बीच है। यह सभी सेक्टर 11, आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले हैं। इनमें से तीन किशोरों ने ट्रेनों पर पत्थर फेंकना स्वीकार किया। इन तीनों किशोरों के विरुद्ध रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया है, जिन्हें शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। छह किशोरों को हिदायत देकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
योगी का बड़ा फैसला: मथुरा का 10 वर्ग किमी क्षेत्र तीर्थ स्थल घोषित, शराब-मांस की बिक्री पर प्रतिबंध
कासगंज में बुखार का कहर: बालिका, प्रधानाचार्य और जनऔषधि कर्मी सहित छह की मौत, परिवारों में मचा कोहराम