{"_id":"65f87aedcab1da9efe0730c5","slug":"teenager-who-went-missing-on-friends-birthday-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-114564-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दोस्त के जन्मदिन में गया किशोर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दोस्त के जन्मदिन में गया किशोर लापता
Mon, 18 Mar 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
दोस्त के जन्मदिन में गया किशोर लापता
अनहोनी की आशंका से भयभीत परिजन ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के श्रंगार नगर कॉलोनी निवासी एक किशोर घर के पास ही दोस्त के जन्मदिन कार्यक्रम में गया था। इसके बाद से ही वह घर वापस नहीं लौटा। परिजन ने हर जगह तलाश की। लेकिन कोई पता नहीं लग सका। अनहोनी की आशंका घबराए परिजन ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के श्रंगा नगर गाड़ीवान निवासी मनीष कुमार का 12 वर्षीय पुत्र आदित्य शहर के सुदिति ग्लोबल स्कूल में कक्षा 7 का छात्र है। रविवार की रात को वह खाना खाने के बाद पड़ोस में दोस्त के घर जन्मदिन कार्यक्रम में गया था। इसके बाद वह घर वापस घर नहीं आया। जब काफी देर तक आदित्य घर नहीं आया तो परिजन परेशान हो गए। उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं लग सका। किशोर के लापता होने के बाद परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। सोमवार को दादा रामस्वरूप की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के लापता होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।