फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager swallowed poisonous substance, died

Agra News: किशोरी ने निगला विषाक्त पदार्थ, मौत

Sun, 13 Apr 2025 10:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 13 Apr 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Teenager swallowed poisonous substance, died
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव जखेरा में अपनी ननिहाल में रह रही नाबालिग किशोरी ने शनिवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव महावर निवासी मधु (17) पुत्री राजवीर सिंह मां लक्ष्मी की मौत के बाद अपनी ननिहाल जखेरा ढोलना में मामा ओमवीर के घर रह रही थी। ओमवीर ने बताया कि शनिवार को मधु बिलराम बाजार के लिए गई थी। बाजार से लौटने के बाद उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन परेशान हो गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे। गंगीरी के समीप उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसका शव लेकर गांव आ गए। बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता राजवीर अन्य परिजन के साथ गांव में पहुंच गए। सूचना पर ढोलना कोतवाली पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी के मौत के बारे में परिजन व ग्रामीणाें से मौत के बारे में जानकारी की। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि विषाक्त पदार्थ के सेवन से किशोरी की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


मृतका के पिता राजवीर ने बताया कि 2020 में उसकी पत्नी की मौत हो गई। उसके बाद वह दो बेटी संध्या (10), मोनिका (8) व एक पुत्र जतिन (6) के साथ दिल्ली के बदरपुर में अपने बहन के घर रहता था। बड़ी बेटी मधु अपनी ननिहाल जखेरा में रहती थी। वह दिल्ली में रहकर एंबुलेंस चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बेटी की मौत से वह बहुत दुखी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed