फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager raped an eight year old innocent girl

आठ साल की मासूम से हैवानियत: बहला कर अपने संग ले गया था किशोर, घर लौटी तो हालत देख कांप गए परिजन

Fri, 15 Sep 2023 02:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 15 Sep 2023 02:47 PM IST
सार

एक किशोर ने आठ साल की मासूम के साथ हैवानियत की। वो बहलाकर बच्ची को अपने साथ ले गया था। बच्ची की हालत बिगड़ी तो उसे छोड़कर वहां से भाग गया। बच्ची लड़खड़ाती हुई घर पहुंची तो परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हो सकी। 
 

विज्ञापन
Teenager raped an eight year old innocent girl
child rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी में संसारपुर जाने वाले मार्ग पर डेरा डाल कर रह रहे बंजारा समाज की एक आठ साल की मासूम को एक किशोर बहाने से अपने साथ ले गया। बुधवार की देर शाम उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के घर आने पर परिजन को जानकारी हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाल सुधार गृह नहीं टॉर्चर होम: किशोर गृह का पर्यवेक्षक भी सस्पेंड, बच्ची की पिटाई का वीडियो किया था वायरल
विज्ञापन


यहां का है मामला 
कोतवाली क्षेत्र में संसारपुर जाने वाले मार्ग पर बंजारा समाज के कुछ लोग डेरा डाल कर रह रहे हैं। बुधवार की शाम एक परिवार की आठ साल की बच्ची बाहर खेल रही थी। तभी पास ही रहने वाला एक किशोरी बच्ची को बहला कर अपने साथ ले गया। सुनसान जगह पर ले जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को लहूलुहान हालत में पड़ा छोड़ कर आरोपी भाग गया। कुछ देर बाद बच्ची जब घर पहुंची तो उसकी हालत देख परिजन के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मैनपुरी: सांप ने काट लिया और चार साल के बच्चे को पता भी न चला, चुपचाप सो गया पिता के पास; फिर आगे ये हुआ

अस्पताल में भर्ती कराई गई बच्ची 
 सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली प्रदीप सेंगर ने बताया कि पुलिस संभावित स्थानों पर तलाश के लिए दबिश दे रही है। आरोपी नाबालिग है, उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - साजिश: खुद को गोली मारकर बुलाई पुलिस, पड़ोसी पर लगाया आरोप; ऐसे उठा झूठ से पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed