फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager living at aunt's house consumed poison, died

Agra News: बुआ के घर रह रही किशोरी ने खाया जहर, मौत

Fri, 22 Dec 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Teenager living at aunt's house consumed poison, died
भोगांव। थाना क्षेत्र के भसुआहार गांव में बुआ के घर पर रह रही एक किशोरी ने जहर खा लिया। आनन फानन परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

भसुआहार गांव की रहने वाली गुड्डी देवी के भाई महेश की पुत्री श्रुति (15) करीब 11 वर्ष से उन्हीं के पास रह रही थी। श्रुति इस समय कस्बा स्थित एक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक किशोरी की हालत बिगड़ गई। जानकारी करने पर पता चला कि उसने जहर खाया है। पता लगते ही परिजन के होश उड़ गए। आनन फानन परिवार के लोग श्रुति को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही श्रुति ने दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत के बारे में पता लगते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। श्रुति की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मां की मौत के बाद बुआ बनी थी सहारा
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के परिजन व ग्रामीणों ने बताया कि छोटी उम्र में ही श्रुति की मां चल बसी। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। पिता का ध्यान बच्ची की परवरिश की ओर से हट चुका था। ऐसे में बुआ गुड्डी देवी नन्हीं श्रुति को अपने घर ले आई थी। घर पर रख कर उसकी शिक्षा दीक्षा और परवरिश कर रही थी। श्रुति को बुआ अपनी बेटी की तरह ही मानती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed