फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager kidnapped and group misdeed in moving car in Mathura

दरिंदगी के 7 घंटे: पानी पीते ही लड़की हुई बेहोश, फिर तीन दरिंदों ने की हैवानियत; घटना याद कर कांप रही पीड़िता

Sat, 21 Sep 2024 09:54 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 21 Sep 2024 09:54 AM IST
सार

14 वर्षीय किशोरी घर के पास ही एक दुकान से नाश्ता लेने गई थी। आरोप है कि वहां नीरज ने उसे पानी पीने के लिए बोतल दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई।

विज्ञापन
Teenager kidnapped and group misdeed in moving car in Mathura
किशोरी से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में किशोरी के साथ दरिंदगी का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां छाता थाना क्षेत्र के बरसाना चौराहे पर तीन युवकों ने किशोरी को अगवा कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। अगवा करने के 7 घंटे बाद आरोपी किशोरी को चलती कार से फेंककर फरार हो गए। घटना का जिक्र होते ही किशोरी कांप उठती है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय किशोरी घर के पास ही एक दुकान से नाश्ता लेने गई थी। आरोप है कि वहां नीरज ने उसे पानी पीने के लिए बोतल दी। किशोरी के अनुसार, पानी पीने के बाद उसका सिर चकराने लगा। नीरज उसे दो साथियों के साथ कार में ले गया। चलती कार में आरोपियों ने दुष्कर्म किया। शाम करीब 7 बजे आरोपी घायल हालत में कार से फेंककर चले गए।

जैसे-तैसे किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नर्स से परिजनों को किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। पिता ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसपी देहात त्रिगुण विषेन ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

घटना को याद कर कांप रही किशोरी

आरोपियों ने करीब 7 घंटे तक किशोरी को कार में अपने साथ रखा। घटना का जिक्र होते ही किशोरी कांप उठती है। परिवार के लोगों का भी रो रोकर बुरा हाल है। मां ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि वारदात का मुख्य आरोपी किशोरी छाता क्षेत्र में दुकान चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed