फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenager found mischievous kidnapped by miscreants riding in car Firozabad crime news

Firozabad News: दो दिन बाद बदहवास मिली किशोरी, कार सवार बदमाशों ने किया था अपहरण

Thu, 01 Sep 2022 06:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 06:59 PM IST
सार

किशोरी घर से राशन लेने के लिए निकली थी, उसके बाद वह घर वापस नहीं आई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
teenager found mischievous kidnapped by miscreants riding in car Firozabad crime news
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद के नसीरपुर क्षेत्र से लापता हुई किशोरी बृहस्पतिवार सुबह उत्तर थाना क्षेत्र के गांधी पार्क के पास मिल गई। किशोरी के कपड़े अस्त व्यस्त होने के साथ ही वह बदहवास थी। उत्तर पुलिस ने किशोरी को नसीरपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


किशोरी मंगलवार को राशन की दुकान पर राशन लेने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। किशोरी के घर न पहुंचने पर परिजन राशन डीलर के पास पहुंचे। यहां पता चला कि किशोरी राशन कार्ड तो जमा कर गई, लेकिन राशन लेने नहीं आई। परिजन ने खोजबीन की। यमुना के जंगल में भी किशोरी को खोजा गया। कोई पता नहीं लग सका। बुधवार को किशोरी की मां की तहरीर पर नसीरपुर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार सुबह लोग टहलने गए तो एक किशोरी गांधी पार्क के समीप बदहवास स्थिति में मिली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद नसीरपुर पुलिस को उत्तर पुलिस ने सूचना दी।
विज्ञापन


नसीरपुर पुलिस उत्तर थाने पहुंची और किशोरी को अपने साथ ले गई। पूछताछ में उसने बताया कि उसको कार सवार बदमाशों ने गांव के पास से अगवा किया था। हाथ पैर बांधकर उसे बंधक बनाकर रखा गया था। देर रात कार सवार बदमाश छोड़कर गए हैं। जिस हालत में किशोरी मिली है, उससे दुष्कर्म की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। थानाध्यक्ष नसीरपुर गगन गौड़ ने बताया कि किशोरी के मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज था। मामले की जांच की जा रही है। किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया जाएगा। इससे आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed