{"_id":"67d7101f2c2499f77f0e137f","slug":"teenager-dies-under-suspicious-circumstances-kasganj-news-c-175-1-agr1054-129218-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत
Sun, 16 Mar 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत हो गई। मृतका के पिता ने उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस उसकी मौत के मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
क्षेत्र के गांव में शनिवार की रात एक किशोरी लापता हो गई। रविवार की सुबह उसका शव चाचा के मकान में फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में चचेरा भाई व अन्य परिजन शव को उतारकर अस्पताल ले जाने लगे। हजारा नहर पर मृतक के चाचा ने उन्हें रोका और उसकी मौत की सूचना पुलिस को दी। किशोरी की मौत की जानकारी होने पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसकी मौत के बारे में उनसे जानकारी की। परिजन ने बताया कि वह शनिवार की रात से घर से लापता थी। उन्होेंने पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम संबंध के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। एसपी अंकिता शर्मा,एएसपी राजेश भारती व सदर सीओ आंचल चौहान ने मौके पर पहुंचकर किशोरी के मौत के बारे परिजन व पुलिस कर्मियों से जानकारी की । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत के मामले में उसके पिता ने एक आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस किशोरी की मौत के मामले में जांच पड़ताल कर रही है।