{"_id":"690cd9ee963fb26a3400d432","slug":"teenager-dies-after-drowning-while-bathing-in-ganga-kasganj-news-c-25-1-agr1063-910612-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गंगा में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गंगा में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत
Thu, 06 Nov 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला दुर्गू से दोस्तों के साथ स्नान करने गया किशोर गंगा में डूब गया । दो घंटे बाद गोताखाेरों ने उसका शव गंगा से बाहर निकाला। युवक की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। नगला दुर्गू निवासी धर्मेंद्र (16) पुत्र रामदयाल बुधवार सुबह करीब 9 बजे अपने दोस्तों के साथ कार्तिक पूर्णिमा पर ककोड़ा मेला कादरगंज गंगा घाट पर गया था। इसी दौरान 11 बजे नहाते समय वह गहरे पानी चला गया और डूब गया। धर्मेंद्र के गंगा में डूब जाने की जानकारी दोस्त ने परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने 2 किलोमीटर दूर रिकेरा घाट से धर्मेंद्र का शव खोज निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई रवि कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया था। उसकी मौत के बाद मां उर्मिला सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पटियाली नायाब तहसीलदार मुकेश कुमार ने बताया कि गंगा में डूबने से किशोर की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन