फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenager death cause of High tension line Wire Current in soron

कासगंजः हाईटेंशन लाइन के टूटे तार पर पड़ा किशोर का पैर, मौत से परिवार में कोहराम

Sat, 06 Jul 2019 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 06 Jul 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
teenager death cause of High tension line Wire Current in soron
किशोर की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सोरों के ग्राम सलेमपुर वीवी में खेत मे काम कर रहे एक किशोर को हाईटेंशन लाइन का करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जब परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


मुनेंद्र पुत्र प्रेमपाल निवासी सलेमपुर वीवी खेत में शिवाला काटने के बाद उसे एकत्रित कर तांगे में भर रहा था। खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा हुआ था, जिसकी उसे जानकारी नहीं थी। अचानक उसका पैर तार पर आ गया जिससे वह झुलस गया। 
विज्ञापन


उसे तपड़ता देखकर आस-पास खेतों पर काम कर रहे लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। किशोर को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां प्रेमवती का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को ले गए हैं। किशोर तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed