फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager dead body found in a well could not be identified in mathura crime news

मथुरा: कुएं में मिला किशोर का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Fri, 13 May 2022 01:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 May 2022 01:05 PM IST
सार

पुलिस ने कुएं में मिले किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर के शिनाख्त के लिए आसपास थाना क्षेत्र में गायब हुए किशोरों की जानकारी जुटाई जा रही है।  
 

विज्ञापन
Teenager dead body found in a well could not be identified in mathura crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सौंखके पास किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ के साथ ही थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

  
पुलिस के अनुसार थाना मगोर्रा के गांव नगरी में कुएं में मृत मिले किशोर की उम्र लगभग 15  साल है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने किशोर के शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से बाहर निकाला। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। किशोर के पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास को लोगों से भी किशोर की शिनाख्त कराई, लेकिन उसे कोई पहचान नहीं सका। इसके बाद पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शव करीब 20  दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है,  फिलहाल पुलिस उसकी शिनाख्त को प्रयास में जुटी हुई है। इसके साथ ही आसपास थाना क्षेत्र में गायब हुए किशोरों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed