{"_id":"5c00a673bdec22413f5d9d1d","slug":"teenager-critical-condition-after-drinks-acid-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने सरेआम पीया तेजाब, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने सरेआम पीया तेजाब, हालत गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस
Updated Fri, 30 Nov 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा रोड एमजी पॉलीटेक्निक के गेट के पास आगरा निवासी किशोरी ने तेजाब पी लिया। इस बात की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
गुरुवार की दोपहर करीब पौने चार बजे आगरा रोड पॉलीटेक्निक के मुख्य द्वार के पास एक किशोरी अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। लोगों ने देखा तो पता चला कि उसने तेजाब का सेवन कर लिया है।
विज्ञापन
यहां पर पूछताछ में किशोरी ने अपना नाम नफरीन पुत्री इतवारी निवासी टेढ़ी बगिया आगरा बताया। किशोरी ने यह भी बताया कि उसने तेजाब पीया है, लेकिन तेजाब पीने का कारण उसने नहीं बताया।
विज्ञापन
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत होने पर आगरा रेफर कर दिया गया।
घर से डेढ़ बजे निकली थी किशोरी
किशोरी के पिता इतवारी ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि उसकी बेटी करीब डेढ़ बजे घर से निकली है। उसकी तलाश में पूरा परिवार परेशान था। तेजाब पीने की बात पर पिता ने बताया कि वह पहले भी तीन बार ऐसा कर चुकी है। उसे एक बार तो बरेली, दूसरी बार फर्रुखाबाद और तीसरी बार हाथरस महिला थाने से लेकर आए थे। तेजाब पीने की यह चौथी बार की घटना है।
एक लड़की को पुलिस वाले लेकर आए थे। उसने तेजाब पीया था, जिससे उसकी हालत काफी नाजुक थी। वह आगरा की रहने वाली बताई गई है। उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। -डॉ. महावीर सिंह, चिकित्सक जिला अस्पताल।