फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenage girl's body found hanging from a tree under suspicious circumstances

Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव

Sat, 17 May 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found hanging from a tree under suspicious circumstances
करहल (मैनपुरी)। करहल थाना क्षेत्र के अगरापुर-गोकुलपुरा मार्ग पर एक खेत में किशोरी का शव पेड़ पर शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला। किशोरी शुक्रवार रात 9 बजे से लापता थी। उसकी हत्या की गई है या फिर यह आत्महत्या, इसकी जांच के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आई है। इधर, किशोरी के पिता व अन्य परिजन ने बेटी के साथ गलत काम किए जाने और हत्या कर शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी कक्षा 8 की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार रात 9 बजे घर से लापता हो गई थी। शनिवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने अगरापुर से गोकुलपुर जाने वाले मार्ग पर एक खेत में उसका शव लटका देखा। पहचान के बाद किशोरी के परिजन को बुलाया गया। सूचना पर करहल सीओ अजय सिंह चौहान, थाना प्रभारी निरीक्षक भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम पर पहुंचे किशोरी के पिता व अन्य परिजन ने कहा कि उनकी बेटी घर से कैसे लापता हुई, इसके बारे में जानकारी नहीं है। देर रात तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। आशंका है कि बेटी के साथ किसी ने गलत काम किया है। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया है। सीओ के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। परिजन के आरोप मौखिक हैं। लिखित तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed