फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenage girl suffering from fever dies; commotion at hospital.

Agra News: बुखार से पीड़ित किशोरी की माैत, अस्पताल में हंगामा

Mon, 28 Sep 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 28 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl suffering from fever dies; commotion at hospital.
बुखार से मृत किशोरी
बरौली अहीर। थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित पार्थसारथी अस्पताल में रविवार को इलाज के लिए भर्ती कराई गई पिनाहट की किशोरी की मौत हो गई। नाराज परिजन ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। बिल भी ज्यादा मांगने की बात कही। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंची। एक घंटे बाद दोनों पक्षों में समझाैता हो गया। मृतका के परिजन बिना शिकायत ही चले गए।भदरौली, पिनाहट क्षेत्र के रामपुर बिठौली निवासी शिव सिंह किसान हैं। उनकी दो बेटियों में छोटी विनीता (17) ग्यारहवीं की छात्रा थी। उनके दो बेटे हैं। दामाद धीरज ने बताया कि कई दिन से विनीता को बुखार आ रहा था। कस्बे के ही चिकित्सक को दिखाया था मगर फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन


25 सितंबर की सुबह 10 बजे ताजनगरी स्थित पार्थसारथी अस्पताल लेकर आए थे। चिकित्सक ने दिमागी बुखार बताकर इलाज शुरू कर दिया। रविवार सुबह विनीता की माैत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल ने 20 हजार रुपये मरीज भर्ती होने पर जमा कर लिए। माैत के बाद 20 हजार रुपये और मांगने लगे। आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही बरतने के कारण माैत हुई है। इससे नाराज होकर परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही से इन्कार किया।
विज्ञापन


मरीज दिमागी बुखार से पीड़ित थी। गंभीर हालत में भर्ती कराई थी। रविवार सुबह माैत हो गई। परिजन बिल नहीं अदा कर रहे थे। 40 हजार का बिल था। पुलिस के आने पर 20 हजार रुपये जमा कर चले गए। इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई थी। - अमित कुमार, प्रबंधक, पार्थसारथी हाॅस्पिटल
विज्ञापन
विज्ञापन




किशोरी की हालत गंभीर थी। इलाज के दाैरान माैत हो गई। परिजन बिल ज्यादा बनाने का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। बाद में बिल कम करने पर शव लेकर चले गए। उन्होंने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। - यतेंद्र नागर, एसीपी, ताज सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed