फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenage girl kidnapped from Bah under suspicious circumstances found in a well

Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में बाह से अगवा किशोरी कुएं में मिली

Fri, 29 May 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl kidnapped from Bah under suspicious circumstances found in a well
बाह। क्षेत्र के एक गांव की हाईस्कूल की छात्रा का बुधवार की रात अगवा किए जाने एवं बृहस्पतिवार को उसके कुएं में पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में छात्रा को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा है। कुछ युवकों को उठाकर पूछताछ एवं जांच में जुटी है। क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की किशोरी हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि किशोरी के पिता ने बृहस्पतिवार को तहरीर दी थी कि बुधवार की रात विष्णु नाम का युवक छात्रा को बहला फुसला कर अगवा कर ले गया है। इसके बाद परिजनों से पूछताछ एवं छात्रा की तलाश शुरू की गई। बृहस्पतिवार शाम 4 बजे चौरंगाबीहड़ के कुएं में छात्रा के पड़े होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से छात्रा को शाम 6 बजे कुएं से रेस्क्यू किया और उपचार के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बृहस्पतिवार की सुबह 4 बजे कुएं में कूदने की बात बताई। सीएचसी से रेफर किए जाने पर छात्रा को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज एंबुलेंस से भेजा गया है। छात्रा को लेकर युवकों के दो गुटों के बीच बुधवार की रात फायरिंग होने की चर्चा भी है। परिजन चुप्पी साधे हैं। पुलिस हर एंगल से छात्रा के अगवा होने और कुएं में कूदने या गिराने को लेकर जांच कर रही है। पूछताछ और जांच के बाद जल्द ही पूरी घटना से पर्दा उठने की उम्मीद लोग लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed