फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenage girl held hostage and raped for a month, accused absconding

Agra News: बंधक बनाकर एक माह तक किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Fri, 19 Sep 2025 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl held hostage and raped for a month, accused absconding

विज्ञापन

आगरा। शाहगंज नरीपुरा क्षेत्र से 13 अगस्त को गायब हुई किशोरी को बरामद करने के बाद पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि किशोरी को पड़ोस में किराये पर रहने वाली महिला ने ही बहला-फुसलाकर मायके ले जाकर बंधक बना लिया था। यहां किशोरी के साथ एक महीने तक रोजाना दुष्कर्म किया गया। किसी तरह किशोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे 11 सितंबर को मुक्त कराया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी है।

शाहगंज नरीपुरा क्षेत्र निवासी किशोरी की मां ने बताया कि उसके पड़ोस के मकान में एक महिला किराये पर रह रही थी। वह घर आने-जाने लगी। एक दिन वह सिलाई मशीन दिलवाने की बात कहकर किशोरी को साथ ले गई। बाद में मशीन न मिलने की बात कहकर घर छोड़ गई थी। इसके बाद वह 13 अगस्त को दोबारा घर पर आई। उस समय किशोरी के माता-पिता दोनों जूता कारखाने में काम करने गए थ। महिला ने किशोरी से सिलाई मशीन बंटने की बात कहते हुए साथ चलने के लिए कहा। किशोरी ने अकेली होने की बात कहते हुए साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद उसके किशोरी को बातों में उलझाकर एक घंटे में वापस आने के लिए कहा। किशोरी महिला की बातों में आ गई और साथ चली गई। इसके बाद उसका कहीं भी पता नहीं चला।
विज्ञापन


11 सितंबर को देर रात किशोरी ने किसी तरह अपनी माैसी के फोन पर काॅल कर घटना की जानकारी दी। किशोरी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला उसे सिलाई मशीन दिलाने की झांसा देकर मायके रोहता ले गई। उसे एक कमरे में बंधक बना लिया है। यहां केवल खाना देने के लिए ही कमरा खाेला जाता है। महिला के तहेरे भाई संदीप और मनमोहन रोजाना उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर किशोरी को मुक्त कराया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान:
पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। - मयंक तिवारी एसीपी लोहामंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed