फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenage girl dies after drowning at Mankapur Ganga Ghat

Agra News: मनकापुर गंगा घाट पर डूबने से किशोरी की मौत

Sun, 14 Sep 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Sep 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies after drowning at Mankapur Ganga Ghat

विज्ञापन
कासगंज। मनकापुर गंगा घाट पर डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।सोरों थाना क्षेत्र के गांव बारकुला निवासी पायल (13) पुत्री सुभाष अपनी ननिहाल सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव नगला बदन में रह रही थी। पायल को उसके मामा मनसुख और मामी मिथिलेश ने गोद लिया था। रविवार सुबह गांव नगला बदन से पायल मामी मिथिलेश व अन्य महिलाओं के साथ मनकापुर गंगा घाट पर स्नान करने आईं थी। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। मिथिलेश समेत अन्य महिलाओं ने शोर मचाया। गोताखोरों ने तलाश शुरू की गई। गंगा नदी से शव खोजकर बाहर निकाला। पायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सोरों कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed