{"_id":"671fcc5490cfac51c80e66b6","slug":"teenage-girl-died-under-suspicious-circumstances-post-mortem-was-not-done-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-126345-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत, नहीं कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत, नहीं कराया पोस्टमार्टम
Mon, 28 Oct 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव ललूपुर में रविवार की देर शाम एक किशोरी की मौत हो गई। परिजन किशोरी को अचेतावस्था में लेकर जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहुंचे थे यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए।
गांव निवासी रामवीर सिंह की पुत्री तनु (16) हाईस्कूल की छात्रा थी। रविवार शाम को पिता व अन्य परिजन शाम साढ़े छह बजे के करीब जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि तनु घर में कुछ काम कर रही थी, तभी अचानक उसके पेट में तेज दर्द उठा। दर्द के चलते वह अचेत हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। मृत्यु संदिग्ध प्रतीत होने पर अस्पताल की ओर से कोतवाली पुलिस को सूचना भेजी गई। हालांकि परिजन ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव ले जाने की इच्छा जताई। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।