{"_id":"5d3436198ebc3e6ca72d5234","slug":"teenage-drown-in-radha-kund-of-govardhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन के राधाकुंड में डूबने से किशोर की मौत, भाइयों संग आया था परिक्रमा करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन के राधाकुंड में डूबने से किशोर की मौत, भाइयों संग आया था परिक्रमा करने
Mon, 22 Jul 2019 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर स्थानीय लोग व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन क्षेत्र के राधाकुंड में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। वो अपने भाइयों के साथ गिरिराज की परिक्रमा करने आया था। गोताखोरों ने उसका शव बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
फरह क्षेत्र के गांव रैपुरा जाट निवासी 16 वर्षीय युवराज अपने दो भाइयों के साथ गिरिराज की परिक्रमा करने आया था। रविवार की सुबह वो राधाकुंड सीढ़ियों पर बैठकर पूजा कर रहा था। तभी फिसलन होने के कारण कुंड में गिर गया।
भाइयों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वो भी डूबने लगे। हालांकि दोनों भाई किसी तरह किनारे आ गए। कुंड में किशोर को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोर को बुलाकर युवराज को कुंड से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।