फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teen Missing in Yamuna for 36 Hours Family Waits in Despair

यमुना किनारे टूटती उम्मीदें: 36 घंटे बाद भी नहीं लगा शम्मी की सुराग, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Sat, 25 Apr 2026 07:23 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Apr 2026 07:23 PM IST
सार

आगरा में यमुना नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, पुलिस और गोताखोर लगातार तलाश में जुटे हैं। नदी किनारे बैठे परिजन हर गुजरते पल के साथ टूटते जा रहे हैं, उम्मीद और दर्द के बीच इंतजार जारी है।

विज्ञापन
Teen Missing in Yamuna for 36 Hours Family Waits in Despair
यमुना में डूबा किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में यमुना नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर शम्मी का 36 घंटे बाद भी कोई पता नहीं लग सका है। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन


 

शनिवार को दोपहर से ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू किया। पूरे दिन यमुना नदी में मोटरबोट चलाकर कई किलोमीटर के दायरे में तलाश किया गया। गोताखोरों ने भी अलग-अलग स्थानों पर गहराई में उतरकर किशोर को खोजने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर की तलाश में मोटरबोट की मदद से पूरे दिन सर्च अभियान चलाया गया और आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी रखी जा रही है। उधर, घटना के बाद से परिजन की रो-रोकर हालत खराब है। परिवार के लोग लगातार नदी किनारे डटे हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed