{"_id":"60f5b6bb8ebc3e6d5c49e992","slug":"technical-shortfall-in-goods-train-engine-jammed-at-level-crossings-kasganj-news-agr5004877103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के इंजन में आई तकनीकि कमी, समपारों पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के इंजन में आई तकनीकि कमी, समपारों पर जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सोमवार को कासगंज से बरेली की ओर जा रही मालगाड़ी के इंजन में तकनीकि कमी आ गई। जिससे मालगाड़ी पटरी पर ही खड़ी रही। इससे सहावर गेट और अमांपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग लगभग 40 मिनट तक बंद रखनी पड़ी। क्रासिंग पर लंबा जाम लग गया, जिसमें अफसर भी फंसे रहे। रेलवे के इंजीनियरों की टीम ने दूसरा इंजन लगाकर मालगाड़ी को आगे बढ़ाया।
मालगाड़ी जैसे ही सोमवार दोपहर को कासगंज स्टेशन से बरेली की ओर रवाना की गई, सहावर गेट रेलवे क्रॉसिंग पार करते ही इंजन में तकनीकि कमी आ गई। इस बीच सहावर गेट रेलवे क्रॉसिंग और अमांपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग फाटक बंद होने के बाद ऑटोमेटिक लॉक हो गए थे। वाहन जहां के तहां फंस गए। इधर अमांपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रहे एसडीएम सदर ललित कुमार जाम में फंसे रहे। आधा घंटे से अधिक तक जाम नहीं खुला तो एसडीएम ने रेलवे के अधिकारियों को फोन किया तब कारण पता चला।
मालगाड़ी के इंजन में कमी आने के कारण दो रेलवे क्रॉसिंग बंद रहीं। लगभग 40 मिनट बाद दूसरे इंजन के माध्यम से मालगाड़ी को बरेली की ओर रवाना किया गया है।- अभिषेक कुमार, स्टेशन अधीक्षक।