फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teams will check the quality of community toilets and panchayat houses

सामुदायिक शौचालय और पंचायत घरों की गुणवत्ता जांचेंगी टीमें

Thu, 11 Aug 2022 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Teams will check the quality of community toilets and panchayat houses
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन की खराब गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। सीडीओ को टीमों का गठन कर जांच कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले में सामुदायिक शौचालय और पंचायत घरों के निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी करने की शिकायतें मिल रही हैं। विकास खंड घिरोर में नवनिर्मित शौचालय के क्षतिग्रस्त होने की भी शिकायत मिली है। उन्होंने सीडीओ को आदेशित किया लोक निर्माण विभाग के 20, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा और सिंचाई विभाग के पांच-पांच अवर अभियंता की टीमें बनाई जाएं। प्रत्येक टीम के साथ एक-एक जिला स्तरीय अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाए। ये टीमें सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवनों की टेक्निकल जांच करेंगी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि हर माह की एक और दो तारीख को निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गोशाला में संरक्षित कराया जाए। गायों को सहभागिता योजना के तहत कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को उपलब्ध कराया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों की गुणवत्ता की जांच कराने के लिए कहा। गोल्डन कार्ड की प्रगति न सुधारने पर नाराजगी जताई। अन्त्योदय राशन कार्डधारकों के माह के अंत तक गोल्डन कार्ड बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed