फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teams of Andeni and Dedamau entered the next phase

Agra News: अंडनी और देदामऊ की टीमों ने अगले चरण में किया प्रवेश

Sun, 16 Jun 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Jun 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teams of Andeni and Dedamau entered the next phase
करहल। तहसील क्षेत्र के गांव नगला कूंड़ मे क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। शनिवार को दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में अंडनी ने करहल को चार विकेट से हराया। अंडनी के नितिन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे मुकाबले में देदामऊ ने हिमांशु क्रिकेट क्लब को 73 रनों से हराया। देदामऊ के अंशुल को मैनऑफद मैच चुना गया। पहला मैच अंडनी और करहल के बीच खेला गया। करहल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 12 ओवर मे 91 रन बनाए। करहल की तरफ से हर्षवर्धन यादव ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंडनी की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर जीत हासिल की। अंडनी की तरफ से नितिन तिवारी ने 18 रन और दो विकेट लिए। नितिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंडनी ने यह मुकाबला चार विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच देदामऊ और हिमांशु क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। देदामऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए। जवाब मे खेलने उतरी हिमांशु क्लब की टीम मात्र 83 रनों पर ही सिमट गई। देदामऊ के अंशुल ने 65 रन बनाकर दो विकेट चटकाए उन्हें मैच मे शानदार प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग सीटू और पंकज ने की। इस अवसर पर अनिल यादव, पवन यादव, पूता, हिमांशु, बिट्टू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed