फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teams from St. Conrad's and Gayatri Public School reached the finals of the basketball tournament.

Agra News: बास्केटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं सेंट कॉनरेड्स और गायत्री पब्लिक स्कूल की टीमें

Mon, 17 Nov 2025 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Teams from St. Conrad's and Gayatri Public School reached the finals of the basketball tournament.
बास्केटबॉल टूर्नामेंट
आगरा। सिकंदरा स्थित होली पब्लिक स्कूल में स्व. संजीव तोमर मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के बालिका वर्ग के फाइनल में सेंट कॉनरेड्स और गायत्री पब्लिक स्कूल की टीमें पहुंच गई हैं। रविवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मेंहोली पब्लिक स्कूल सिकंदरा को गायत्री पब्लिक स्कूल 9-6 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में सेंट कॉनरेड्स स्कूल ने शिवालिक कैंब्रिज को 19-9 से हराया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल के बालक वर्ग में होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा का मुकाबला गायत्री पब्लिक स्कूल से हुआ। इसमें गायत्री पब्लिक स्कूल ने 38-33 से जीत दर्ज की । जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल का मुकाबला सेंट कॉनरेड्स से हुआ, जिसमें सेंट कॉनरेड्स स्कूल ने यह मुकाबला 49-39 से जीता। बालक एवं बालिका वर्ग फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। रेफरी की भूमिका दीपक कुमार कुशवाहा, हैप्पी शर्मा, उमेश साहू, अभिषेक ने निभाई। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन संजय तोमर, डायरेक्टर शम्मी तोमर, श्रेयांक तोमर, ज्ञानेंद्र कुमार, आशीष वर्मा, मनीष वर्मा, सचिन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed