फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Team F and Team B made it to the finals in the cricket league.

Agra News: क्रिकेट लीग में टीम एफ और टीम बी ने फाइनल में बनाई जगह

Fri, 07 Nov 2025 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Team F and Team B made it to the finals in the cricket league.
क्रिकेट मैच
आगरा। अंडर-19 बॉयज जिला क्रिकेट लीग में आगरा टीम एफ और आगरा टीम बी ने फाइनल में जगह पक्की कर ली। नितिन गोला और आदित्य पांडे को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अवंतीबाई लोधी मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस आगरा बी टीम ने जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 314 रन बनाए। शिव कौशिक ने 86, ओम मिश्रा ने 45, गोपाल ने 41, आर्य ने 31 और दुष्यंत ने 32 रनों का योगदान दिया। आगरा ई टीम के गौरव ने 4 और युवराज ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा ई टीम 17 ओवर में 88 रन पर ही सिमट गई।आगरा बी के नितिन गोला ने 5 विकेट प्राप्त किए। शानदार प्रदर्शन के लिए नितिन गोला को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

मान्या क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आगरा डी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 44.3 ओवर में सभी विकेट होकर 229 रन बनाए। कार्तिकेय ने 80, कृष्ण मिश्रा ने 38 रनों का योगदान दिया। देव ने 3, माधव ने 3 और लवकुश ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा एफ की टीम ने 7 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किया। आदित्य पांडे ने शानदार 102 रन, अजय ने 31, अर्जुन अग्रवाल ने 30 रन बनाए। आगरा डी के अभिनव ने 3, कौशल ने 2, साहिल और कार्तिक ने 1-1 विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए आदित्य पांडे को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed