फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   team destroyed 334 kg of paneer in agra

UP: मक्खी-मच्छर, स्वाद भी कसैला...बाजार में बिक रहा ऐसा पनीर, पड़ जाएंगे बीमार; टीम ने 334 किलो कराया नष्ट

Sun, 06 Jul 2025 05:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 06 Jul 2025 05:50 PM IST
सार

टीम को पनीर के सिंथेटिक भी होने की आशंका थी।  इस पर 334 किलो पनीर नष्ट करा दिया है। इसकी कीमत 90 हजार रुपये है। जांच के लिए 8 नमूने लैब भेजे हैं।

विज्ञापन
team destroyed 334 kg of paneer in agra
मिलावटी पनीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोटे मुनाफे के लिए विक्रेता लोगों की सेहत से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को भी घटिया-मिलावटी पनीर पकड़ा है। इसमें भी मच्छर-मक्खी पड़े थे, इसका स्वाद भी कसैला था। सेहत के लिए असुरक्षित मानते हुए टीम ने 334 किलो नष्ट करा दिया है। जांच को 8 नमूने भी लिए हैं। शुक्रवार को भी टीम ने 10 क्विंटल पनीर नष्ट कराया था।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी मिली थी कि मिलावटी पनीर खपाने के लिए गाड़ी आ रही है। इस पर टीम को श्यामो मोड शमसाबाद ताजगंज पर सक्रिय कर दिया। यहां से ईको कार में ड्रमों में पनीर भरा हुआ था। इस पर खाद्य कारोबारी गदावाला चौक बसई कविलाल घियाराम धौलपुर निवासी जितेंद्र मिला। जांच करने पर इसमें मक्खी, मच्छर और कीट पड़े हुए थे। पनीर में दुर्गंध भी आ रही थी। चखने पर इसका स्वाद भी कसैला था। 
विज्ञापन


 

सिंथेटिक भी होने की आशंका थी, इस पर 334 किलो पनीर नष्ट करा दिया है। इसकी कीमत 90 हजार रुपये है। जांच के लिए 8 नमूने लैब भेजे हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि गाड़ी पकड़े जाने से पहले विक्रेता कई डेयरी पर पनीर की आपूर्ति कर चुका था। इनकी जानकारी जुटाकर उन डेयरी संचालकों के यहां भी जांच की जाएगी।

पवन डेयरी एंड पनीर मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेडिंग का निरस्त होगा लाइसेंस
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि शुक्रवार को पुरानी मंडी में 10 क्विंटल मिलावटी और घटिया पनीर नष्ट कराया था। इसमें भी मक्खी-मच्छर पड़े थे और बदबू आ रही थी। ये बाह स्थित पवन डेयरी एंड पनीर मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेडिंग से आया था। इसका संचालक पवन पचौरी है। पनीर निर्माण पर रोक लगा दी है, लाइसेंस निरस्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीते महीने इसके यहां टीम गई थी, जहां पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं, इसकी रिपोर्ट आना बाकी है।

ये भी पढ़ें-Agra: आगरा कॉलेज में बढ़ेंगी बीए, बीकॉम और बीएससी की 852 सीटें, विश्वविद्यालय को भेजा गया प्रस्ताव
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed