फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BA BCom and BSc seats will increase in Agra College

Agra: आगरा कॉलेज में बढ़ेंगी बीए, बीकॉम और बीएससी की 852 सीटें, विश्वविद्यालय को भेजा गया प्रस्ताव

Sun, 06 Jul 2025 04:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 06 Jul 2025 04:24 PM IST
सार

काॅलेज प्रबंधन की ओर से 30 फीसदी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव विश्वविद्यालय को भेजा है। यहां से मंजूरी मिलने के बाद बीए में 378, बीएससी में 366 और बीकॉम में 108 सीटें बढ़ जाएंगी। 

विज्ञापन
BA BCom and BSc seats will increase in Agra College
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा कॉलेज में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए राहत की खबर है। कॉलेज में स्नातक की 30 फीसदी सीटें बढ़ेंगी। प्रवेश से वंचित छात्र बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश ले सकेंगे। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को कॉलेज प्रशासन ने ये प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


आगरा कॉलेज में स्नातक में 2840 सीटें हैं। इनमें बीए में 1260, बीएससी में 1220 और बीकॉम में 360 सीटें हैं। इनमें 30 फीसदी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव विश्वविद्यालय को भेजा है। यहां से मंजूरी मिलने के बाद बीए में 378, बीएससी में 366 और बीकॉम में 108 सीटें बढ़ जाएंगी। इस तरह से कॉलेज में स्नातक में कुल 3692 सीटें हो जाएंगी। 
विज्ञापन


सीट बढ़ने पर बीए में 1638, बीएससी में 1586 और बीकॉम में 468 सीटें हो जाएंगी। कॉलेज प्राचार्य प्रो. चित्र कुमार गौतम ने बताया कि स्नातक में 30 फीसदी सीट वृद्धि का प्रस्ताव बनाकर विश्वविद्यालय को भेज दिया है। सीट वृद्धि होने से छात्रों को बड़ी सुविधा हो जाएगी। छात्र हित में विश्वविद्यालय प्रशासन का भी सकारात्मक रुख मिला है। उम्मीद है कि जल्द इसकी अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed