फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers will get leave after seeing the track record know what is new rule

Agra News: ट्रैक रिकॉर्ड देख कर मिलेगी शिक्षकों को छुट्टी, जानें क्या है नया नियम

Mon, 12 Sep 2022 02:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 02:50 PM IST
सार

शिक्षक द्वारा पिछले दिनों ली गई छुट्टियों को देखा जाएगा। कारण सही लगने पर ही छुट्टी स्वीकृत की जाएगी, अन्यथा की स्थिति में आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Teachers will get leave after seeing the track record know what is new rule
teacher demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को अब आसानी से अवकाश नहीं मिलेगा। न ही वे सिर्फ व्हाट्सएप पर मैसेज डालकर ही छुट्टी पर जा सकेंगे। इसके लिए उन्हें बाकायदा ऑनलाइन आवेदन भी करना होगा, उनका ट्रैक रिकार्ड देखकर ही छुट्टी स्वीकृत होगी, तभी वह जिला छोड़ पाएंगे।
विज्ञापन


प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को छुट्टी देने को लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी सख्त हैं। वह शिक्षकों के छुट्टी के आवेदन स्वीकृत करने से पहले उनका ट्रैक रिकॉर्ड जांच रहे हैं। जिन शिक्षकों के बताए कारण सही हैं उन्ही के प्रार्थना पत्र स्वीकार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अगस्त में आए लगभग तीन हजार आवेदन

स्थिति यह है कि अगस्त माह में प्राप्त विभिन्न प्रकार की छुट्टियों के तीन हजार से ज्यादा आवेदनों में से उन्होंने सिर्फ 30 से 35 को ही स्वीकृति दी है बाकी को खारिज कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना रहे यह प्रक्रिया

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी नियमित रूप से ऑनलाइन प्राप्त होने वाले आवेदनों की मॉनिटरिंग करते हैं, सभी आवेदनों में छुट्टी लेने का कारण देखते हैं, साथ ही वह उक्त शिक्षक द्वारा पिछले दिनों ली गई छुट्टियों को देखते हैं। कारण सही लगने पर ही छुट्टी स्वीकृत की जाती है, अन्यथा की स्थिति में आवेदन निरस्त कर देते हैं। उनका कहना है कि शिक्षकों को छुट्टी लेने का हक है, लेकिन जिन विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए उन्हें जिम्मेदारी दी गई है, उनके पास शिक्षा प्राप्ति के अन्य विकल्प नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed