{"_id":"6159f6dd8ebc3e625240e0c6","slug":"teachers-will-agitate-regarding-problems-kasganj-news-agr5100414195","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याएं हल न होने पर शिक्षक व कर्मियों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याएं हल न होने पर शिक्षक व कर्मियों ने भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच की बैठक बीआरसी पर संपन्न हुई। बैठक में चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। मांगे पूरी न होने पर शिक्षकों व कर्मियों ने विधानसभा चुनाव में सरकार को सबक सिखाने का निर्णय लिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राज कुमार सिंह छोकर ने कहा कि पांच अक्तूबर को पुरानी पेंशन की बहाली एवं अन्य 21 सूत्री मांगों के समर्थन में बाइक रैली निकालकर कर्मचारी शिक्षक अपनी ताकत का अहसास कराएंगे।
अगर फिर भी सरकार इन मांगों के निराकरण के लिए कुछ भी पहल नहीं की जाती है तो 28 अक्तूबर को पूरे प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन होगा। 29 नवंबर को ईको गार्डन पार्क लखनऊ में शिक्षक कर्मचारी अपनी एकता के बल पर एतिहासिक महारैली करेंगे। अगर फिर भी नतीजा शून्य रहता है तो सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
बैठक में मंच के अध्यक्ष खूबेंद्र सिंह लोधी, महासचिव नितिन जौहरी, अरविंद शर्मा, चंद्रपालसिंह यादव, केके सिंह, गौरव पांडेय, कालूराम, सुरेंद्र सिंह, करन सिह बघेल, रामवीर सिंह यादव, संजीव कुमार, जमीर आलम, इंद्र कुमार, राकेश राजपूत, कसर सिंह, रोहतास राजपूत, नरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीपी सिंह ने की। संचालन परिषद के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र ने किया।