फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher's wife should get salary for remaining service period

Agra News: शिक्षक की पत्नी को अवशेष सेवाकाल का मिले वेतन

Tue, 19 Mar 2024 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Teacher's wife should get salary for remaining service period
कासगंज। मूल्यांकन कार्य में जुटे शिक्षकों ने मुजफ्फरनगर में हुई शिक्षक की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को दिया। मृतक शिक्षक के पत्नी को अवशेष सेवाकाल का वेतन दिए जाने और हत्या का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपी पुलिसकर्मी को कड़ी सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचाने गए बनारस के शिक्षक धर्मेंद्र की सुरक्षा में तैनात आरक्षी चंद्र प्रकाश ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को लेकर मंगलवार को सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य कर रहे शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य के दौरान शोक सभा कर मृतक शिक्षक को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद डीआईओएस को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने मांग की कि मृतक शिक्षक के एक परिजन को नौकरी दी जाए। भविष्य में कॉपी भेजने के लिए माध्यमिक शिक्षक परिषद स्वयं बंदोबस्त करें। आरक्षी ने शिक्षक की हत्या की है हत्या का ही केस दर्ज कर इसके खिलाफ न्यायालय में चार्ज सीट दाखिल की जाए। ज्ञापन देकर मांग करने वालों में राजकीय शिक्षक संघ के सदस्य मदन राजपूत, एदल सिंह, मीरादेवी, रामकरन राज, एवरन सिंह, साहबुद्दीन, एके सिंह, रामजीलाल, जसवीर सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed