फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers smiled after receiving cards for the cashless medical scheme.

Agra News: कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड पाकर मुस्कराए शिक्षक

Thu, 09 Jul 2026 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Teachers smiled after receiving cards for the cashless medical scheme.
किरावली वुधवार को तहसील मुख्यालय पर सभागार में केशलेस प्रमाण शिक्षकों को ववितरण करते विधायक चौध
आगरा। प्रदेश के शिक्षकों को अब मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को वाराणसी से योजना का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से किया, जिसका सीधा प्रसारण तहसील सभागारों में देखा गया। कार्ड पाकर शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। फतेहाबाद तहसील में एसडीएम स्वाति शर्मा ने शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को योजना के कार्ड वितरित किए। संचालन संजय शर्मा ने किया। देवक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। बाह
विज्ञापन

तहसील सभागार में ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, बीईओ अमरनाथ, उमेश गौतम, डाॅ. अनिल गौतम ने बाह, पिनाहट, जैतपुर के 80 शिक्षक-शिक्षिकाओं को कैशलेस चिकित्सा कार्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने बताया कि सरकार शिक्षा, शिक्षक सम्मान और गरीब कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ये योजनाएं सभी वर्गों के लिए हैं, जिनसे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। इस दौरान गजेंद्र सिंह, नारायन हरी यादव, लवकुश, सतीश कुमार, दिनेश चंद शर्मा, लखमी चंद, सुभाष राजपूत, सीमा कुमारी, जूली, रूबी आदि रहे। खेरागढ़ में एसडीएम ऋषि राव ने शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा योजना के डमी कार्ड और छात्र-छात्राओं को लेखन सामग्री किट का वितरण किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी महेश चंद पटेल आदि माैजूद रहे। किरावली तहसील सभागार में कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार 12 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम में तहसीलदार दीपांकर, नायब तहसीलदार राजपाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अछनेरा सौरभ आनंद और खंड शिक्षा अधिकारी फतेहपुर सीकरी रंजन गुप्ता मौजूद रहे। संचालन राजेश रावत ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article