फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers roared at the Collectorate for restoration of old pension and allowances

Agra News: पुरानी पेंशन और भत्तों की बहाली के लिए कलेक्ट्रेट पर गरजे शिक्षक

Tue, 07 Nov 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Teachers roared at the Collectorate for restoration of old pension and allowances
पुरानी पेंशन और भत्तों की बहाली के लिए कलेक्ट्रेट पर गरजे शिक्षक
विज्ञापन

- शिक्षक और कर्मचारियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। पुरानी पेंशन और समाप्त किए गए भत्तों की बहाली के लिए मंगलवार को शिक्षकों और कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति उत्तर प्रदेश (एस-4) के नेतृत्व में शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को साैंपा।
कलेक्ट्रेट पर एस-4 के जिला महामंत्री सुजीत चौहान ने कहा कि कर्मचारियों की विचाराधीन मांगों के साथ पुरानी पेंशन को सरकार तुरंत बहाल करे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो एक विशाल राष्ट्रीय स्तर के धरने का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक और कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी और सम्मान पुरानी पेंशन को अतिशीघ्र बहाल किया जाए। पेंशन कर्मचारी का अधिकार है जो उसे हर हाल में मिलना ही चाहिलए। उन्होंने कर्मचारियों को संगठित रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि संविदा/मानदेय पर कार्यरत कार्मिकों और शिक्षकों का अतिशीघ्र नियमतीकरण किया जाए। ऐसा न होने से उनका भविष्य किंचित मात्र भी सुरक्षित नहीं है हर हाल में उनको नियमित किया जाए। इससे उनका खोया हुआ सम्मान फिर से मिल सके। जिला संयोजक अलकेश मिश्रा ने कहा कि कर्मचारी मुख्यमंत्री और राज्यपाल से सहयोग की नहीं बल्कि ठोस कार्यवाही की अपेक्षा करते हैं। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अमित दुबे, जिला उपाध्यक्ष शिवमंगल सिंह, मुनीम सिंह, आशीष यादव, उमेश सिंह, संगठन मंत्री राहुल यादव, जय कुमार, पवन यादव, संयुक्त मंत्री राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed