{"_id":"668ed71b3b0fd9322400e4e4","slug":"teachers-protested-by-tying-black-bands-for-the-third-day-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-117821-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिक्षकों ने तीसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिक्षकों ने तीसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Thu, 11 Jul 2024 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। परिषदीय स्कूलों में डिजिटलाइजेशन का विरोध तीसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपेगा।परिषदीय स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति तीसरे दिन शुरू नहीं हो सकी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आहवान पर परिषदीय स्कूल औरंगावाद, फतेहपुर माफी, दौकेली, देवरी, गोशपुर भूपाल गढ़ी, सुजावलपुर, चंडौस, सुल्तानपुर, बढ़वारी कला सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक मांगे पूरी न होने तक अपना विरोध जारी रखेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शुभनेश यादव ने कहा कि डिजिटलाइजेशन के विरोध में शिक्षक बृहस्पतिवार को बीएसए को ज्ञापन सौंपंगे। इधर,परिषदीय स्कूलों में डिजिटलाइजेशन का विरोध कर रहे शिक्षकों का सांसद ने समर्थन किया है। सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आदेश को निरस्त करने की मांग की है। सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में सभी 12 रजिस्टर को डिजिटल रूप से बनाना अनुचित एवं अव्यवहारिक है। मोबाइल पर बार-बार कार्य करने से अभिभावकों में शिक्षकों के प्रति गलत संदेश जाएगा। शिक्षकों की गरिमा एवं विश्वसनीयता खराब होने पर शिक्षा प्रभावित हो सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले को संज्ञान में लेकर आदेश को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन