{"_id":"63d25ae1749a903c5448c77b","slug":"teachers-molest-minor-girl-student-after-finding-her-alone-in-class-in-agra-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: स्कूल में क्लास में अकेला पाकर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, दो शिक्षकों पर आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: स्कूल में क्लास में अकेला पाकर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, दो शिक्षकों पर आरोप, मुकदमा दर्ज
Thu, 26 Jan 2023 04:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Jan 2023 04:20 PM IST
सार
स्कूल में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि दो शिक्षकों ने कक्षा में अकेला पाकर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एक गांव स्थित स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने दो अध्यापकों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव स्थित स्कूल का है। यहां 14 वर्षीय कक्षा चार की छात्रा है। बुधवार को रोजाना की भांति स्कूल की छात्रा स्कूल में पढ़ने गई थी। छात्रा का आरोप है कि कक्षा में पढ़ाई के दौरान अध्यापक धर्मवीर और अनुज ने उस अकेला पाकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करते हुए गलत कृत्य करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस पर छात्रा ने विरोध किया और चीख-पुकार मचा दी। इससे अन्य कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र एवं स्कूल में कार्य करने वाले लोग इकट्ठा हो गए। इससे छात्रा की जान बच सकी। इसके बाद वह घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। छात्रा की भाभी शिकायत लेकर स्कूल पहुंची तो वहां मौजूद अध्यापिका रश्मि पत्नी अनुज ने छात्रा की भाभी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इससे छात्रा की भाभी भी चोटिल हो गई।
विज्ञापन
मामले को लेकर अन्य परिजन भी एकत्रित हो गए और जमकर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अन्य छात्रों से मामले में पूछताछ की। स्कूल में क्लास में 9 बच्चे थे। इसमें 7 छात्र और 2 छात्राएं थी। सभी के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया।
अध्यापक के मुताबिक उसने छात्रा को क्लास वर्क करने पर डांट कर थप्पड़ मार दिया था। छेड़छाड़ का कोई मामला नहीं है। परिजनों के आरोप बिलकुल निराधार हैं। छात्रा के भाई ने गुरुवार को थाने में प्रार्थना पत्र देकर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और पत्नी के साथ मारपीट करने को लेकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने आरोपी अध्यापक धर्मवीर एवं अनुज सहित रश्मि के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छात्रा का मेडिकल परीक्षण को भेजा है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह का कहना है कि छात्रा के परिजनों के प्रार्थना पत्र के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। मामले की जांच की जांच शुरू कर दी गई है।