फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers honored on the 174th birth anniversary of Raja Balwant Singh.

Agra News: राजा बलवंत सिंह की 174वीं जयंती पर शिक्षकों का किया गया सम्मान

Tue, 22 Sep 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 22 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Teachers honored on the 174th birth anniversary of Raja Balwant Singh.
आगरा/बिचपुरी। राजा बलवंत सिंह (आरबीएस) कॉलेज परिसर स्थित राव कृष्ण पाल सिंह सभागार में सोमवार को संस्थापक राजा बलवंत सिंह की 174वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को बलवंत शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं बिचपुरी स्थित बलवंत विद्यापीठ रूरल इंस्टीट्यूट में विद्यापीठ के स्थापना दिवस का भी कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ ध्वजारोहण से किया गया। इसके बाद राजा बलवंत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। परिसर में स्मृति यज्ञ और हवन भी हुआ।
विज्ञापन

बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव युवराज अंबरीश पाल सिंह ने कहा कि 1885 में एक छोटे से छात्रावास से शुरू हुई संस्था आज एशिया के प्रमुख शिक्षा केंद्रों में शामिल है। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव ने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

बिचपुरी में बलवंत विद्यापीठ की प्राचार्य प्रो. सीमा भदौरिया ने विद्यापीठ के इतिहास की जानकारी दी। समारोह में विद्यार्थियों ने गीत, संगीत और नृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से राष्ट्र भावना को भी दर्शाया। इस अवसर पर प्रो. पीके सिंह, आशुतोष भंडारी, डॉ. शिखा गर्ग, डॉ. लक्ष्मी राजावत, डॉ. संजय कुमार भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed