फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers found absent in council schools, order to deduct salary

परिषदीय विद्यालयों में अनुपस्थित पाए गए शिक्षक

Fri, 13 Aug 2021 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Teachers found absent in council schools, order to deduct salary
आगरा। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, बेसिक महेश चंद्र ने बृहस्पतिवार को जिले में फतेहपुर सीकरी और अछनेरा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। शिक्षक और शिक्षामित्र बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। इनका वेतन और मानदेय काटने का आदेश बीएसए को दिया है। वहीं, अधिकतर शिक्षक मिशन प्रेरणा के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दे सके। इनको कठोर चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय, नया बांस, फतेहपुर सीकरी में सुबह 10:30 बजे शिक्षकों में उमेश चंद्र और अनुपम सिंह, शिक्षामित्र थान सिंह अनुपस्थित रहे। शिक्षकों का एक दिन का वेतन व शिक्षामित्र का मानदेय रोकने के आदेश के साथ एक हफ्ते में स्पष्टीकरण मांगा है। प्रेरणा सारथी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय, ब्यारा, अछनेरा में (कंपोजिट ग्रांट 50 हजार रुपये मिले थे, इसमें से 30 हजार रुपये खर्च नहीं किए गए हैं। जबकि विद्यालय में गेट नहीं है। दस दिन के अंदर ग्रांट खर्च करने का निर्देश दिया गया। जो काम किया गया, उसकी जांच की भी बात कही।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय, दौलताबाद में शिक्षक सतीश चंद अनुपस्थित पाए गए। मौजूद शिक्षकों को मिशन प्रेरणा की पूरी जानकारी नहीं। प्राथमिक विद्यालय, गढ़ी चंद्रमन, अछनेरा में पूरा स्टाफ उपस्थित था। विद्यालय के पास पानी भरा था, प्रधानाध्यापक को सुझाव दिया गया कि वह 15 अगस्त के कार्यक्रम में ग्राम प्रधान को झंडारोहण के लिए आमंत्रित करें। उनके माध्यम से समस्या दूर कराने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय, नगला अरनुआ, अछनेरा में एक प्रधानाध्यापिका ही तैनात हैं। यहां 119 विद्यार्थियों का पंजीकरण है। विद्यालय में सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। प्रधानाध्यापिका को मिशन प्रेरणा की भी पूरी जानकारी थी। उनके कार्य को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने सराहा। विद्यालय में तीन शिक्षकों की आवश्यकता है। बीएसए को विद्यालय में प्राथमिकता के आधार पर शिक्षक भेजने के निर्देश दिए।

अछनेरा बीआरसी में निरीक्षण के समय लिपिक राजेश कुमार और सहायक लेखाकार सुजाता अनुपस्थिति रहीं। इनका भी वेतन व मानदेय रोकने के निर्देश दिए गए। बीआरसी पर सफाई अच्छी नहीं थी। वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एक शिक्षिका जुलाई के आखिरी हफ्ते से अनुपस्थित है, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed