फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers Demand Release of Pending GPF and Interest

Agra: जीपीएफ और ब्याज के बकाया पर फूटा शिक्षकों का गुस्सा, लखनऊ में सौंपा ज्ञापन

Sat, 29 Nov 2025 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Nov 2025 10:22 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने लखनऊ कोषागार निदेशक और सीईओ से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। 

विज्ञापन
Teachers Demand Release of Pending GPF and Interest
शिक्षक सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों के शिक्षक एवं कर्मचारियों को वर्ष 2022 से अब तक जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) का भुगतान न मिलने से भारी आक्रोश पनप रहा है। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. महेश कांत शर्मा ने बताया कि लेखाधिकारी तथा मुख्य कोषाधिकारी की लापरवाही के कारण इन कर्मचारियों का भुगतान लंबित है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 से ट्रेजरी से ब्याज भुगतान (जीपीएफ पर लगने वाला ब्याज) न होने के चलते अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों का जीपीएफ भुगतान रुका हुआ है। उन्होंने बताया कि मुख्य कोषाधिकारी रीता सचान से भी इस मामले की शिकायत की पर कोई हल नहीं हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद संगठन ने निदेशक कोषागार विजय कुमार सिंह और सीईओ प्रमिला मिश्रा से लखनऊ स्थित निदेशालय में मुलाकात की। उन्हें भुगतान के लिए ज्ञापन भी सौंपा गया। उन्होंने बताया कि शासन से अनुपूरक बजट की मांग की गई है, और बजट प्राप्त होते ही बकाया भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed