फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers Cricket Club and Businessmen Eleven registered victories.

Agra News: टीचर्स क्रिकेट क्लब और बिजनेसमैन इलेवन ने दर्ज की जीत

Mon, 05 Jan 2026 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Teachers Cricket Club and Businessmen Eleven registered victories.
आगरा। मघटई स्थित अवंतीबाई लोधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पीसीएल सीजन-3 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में टीचर्स क्रिकेट क्लब ने आइटा वॉरियर्स को 95 रनों से पराजित किया। वहीं बिजनेसमैन इलेवन ने भी अपना मैच जीता।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के आयोजक आशु यादव ने बताया कि टीचर्स क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 250 रनों का स्कोर खड़ा किया। मोहित पांडेय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 126 रनों की शतकीय पारी खेली। एन मूर्ति ने 59 रन का अहम योगदान दिया। 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आइटा वॉरियर्स की टीम सात विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। लवकेश ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए मोहित पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला पॉवर स्पार्टन और बिजनेसमैन इलेवन के बीच खेला गया। पॉवर स्पार्टन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 139 रन बनाए। अश्वनी कुमार ने 59 रनों की पारी खेली। 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिजनेसमैन इलेवन ने 14.3 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। नीरज जरारी ने 55 और गणेश कुमार ने 35 रन बनाए। नीरज जरारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मौके पर यशपाल यादव, ओम चौधरी, एसएम दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed