फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers Applying Fake Certificate Of BTC Training will Also Be searched

आगराः अब नहीं बचेंगे बीटीसी ट्रेनिंग का फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाले शिक्षक, तलाश शुरू

Wed, 10 Jun 2020 02:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Jun 2020 02:45 PM IST
सार

11 फरवरी 2020 को ही यह जानकारी मांगी गई थी

विज्ञापन
Teachers Applying Fake Certificate Of BTC Training will Also Be searched
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बीटीसी ट्रेनिंग के फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षक भी अब तलाशे जाएंगे। सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद विजय शंकर मिश्र ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से 15 जून तक रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


सचिव को जिले से दो बिंदुओं पर जानकारी भेजी जानी है। बीएसए को बताना होगा कि जिले में कितने अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच/सत्यापन संबंधित बोर्डों और विश्वविद्यालयों से कराया जाना बाकी है। अभी तक बीटीसी ट्रेनिंग के फर्जी प्रमाणपत्रों से संबंधित कितने मामलों में शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


यह भी कहा गया है कि समय पर सूचना न देने पर बीएसए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। 11 फरवरी 2020 को ही यह जानकारी मांगी गई थी। प्रदेश के महज 11 जिलों को छोड़कर बाकी ने सूचना नहीं दी है, इसमें आगरा भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए राजीव कुमार यादव का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारियों को बीटीसी ट्रेनिंग का प्रमाणपत्र लगाने वाले शिक्षकों की जांच करके रिपोर्ट 15 जून से पहले देने के निर्देश दिए गए हैं। जिन शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की सत्यापन रिपोर्ट नहीं आई है, उनका सत्यापन संबंधित संस्थानों से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed