{"_id":"67ec1f8ca4b63dba9f0d9c08","slug":"teachers-and-employees-protest-against-the-new-pension-scheme-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-134713-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नई पेंशन योजना के विरोध में शिक्षक और कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नई पेंशन योजना के विरोध में शिक्षक और कर्मचारियों का प्रदर्शन
Tue, 01 Apr 2025 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर अटेवा के बैनर तले प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी। स्रोत अटेवा
मैनपुरी/करहल/ज्योंती। नवीन पेंशन योजना (एनपीएस) लागू होने के दिवस को मंगलवार को जिले में काला दिवस के रूप में मनाया गया। जगह-जगह शिक्षक और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। शिक्षक और कर्मचारियों ने मांग की कि सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल करे।
वर्ष 2009 में एक अप्रैल 2004 के बाद नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नई पेंंशन योजना लागू की गई थी। इस नई पेंंशन योजना को लेकर शिक्षक और कर्मचारी लगातार विरोध करते आ रहे हैं। मंगलवार को शिक्षक और कर्मचारियों ने इसे काला दिवस के रूप में मनाया।
अटेवा और अन्य शिक्षक संगठनों व कर्मचारी संगठनों के आह्नान पर जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों न काली पट्टी बांध कर कार्य करते हुए प्रदर्शन किया। करहल और ज्योंती में शिक्षकों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
विज्ञापन
करहल तहसील क्षेत्र के न्याय पंचायत कुर्रा पर अटेवा जिला महामंत्री शशिकांत दीक्षित के नेतृत्व में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर एनपीएस और यूपीएस का विरोध किया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग की इस अवसर पर शशिकांत दीक्षित, विनोद कुमार, पंकज पांडेय, रश्मि, अभिषेक यादव, कमल, सुखवीर सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
ज्योंती कस्बा स्थिति वीरेंद्र भारती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सहित उमेश चंद्र, मुकेश बाबू, गौरीशंकर, कामरान अंसारी, मनीष शर्मा, हरिओम दिनकर, बुद्ध प्रिया मौर्य आदि ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल में शिवमंगल सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
अटेवा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
मैनपुरी। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के आह्वान पर अटेवा के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में अटेवा के साथ लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, सिंचाई विभाग नलकूप खंड डिप्लोमा फॉर्मेसिस्ट एसोशिएशन, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक एसोसिएशन, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, वन विभाग, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजकीय नर्सेज संघ, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ एवं अन्य सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिला संयोजक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी शिक्षक कर्मचारियों को सरकार से काफी उम्मीद है जिस तरह एनपीएस की कमियों को देखते हुए यूपीएस लागू की जा रही है उसी तरह यूपीएस भी एक दिन समाप्त करके ओपीएस बहाल की जाएगी। इस अवसर पर जिला संरक्षक आराध्य पांडेय, जिला प्रवक्ता करन सिंह, जगदीश सिंह , पवन मलिक, वीरेश पाठक, रमेश चंद्र, विपिन कुमार, शैलजा राठौर, विनय कुमार, इंद्रजीत सिंह, संतोष कुमार ,अलकेश कुमार, रीतेश कुमार, संजीव वर्मा, बृजेश वर्मा, चंद्र प्रकाश, प्रभात कुमार, शशिकांत , सुभाष चंद्र, अनिल कुमार, प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।