{"_id":"694714aba258cb0a46006b81","slug":"teachers-also-need-to-adapt-to-modernity-agra-news-c-364-1-ag11018-122589-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिक्षकों को भी आधुनिकता के साथ जुड़ने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिक्षकों को भी आधुनिकता के साथ जुड़ने की जरूरत
विज्ञापन
सम्मेलन में उपस्थित शिक्षक
आगरा। शिक्षकों को भी आधुनिकता के साथ जुड़ना होगा, तभी वह छात्रों के सपनों को पूरा कर पाएंगे। वैसे भी भारत को विश्व गुरु बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका है। ये बातें संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व सम्मेलन संयोजक डॉ. भोज कुमार शर्मा ने कही।
वह माध्यमिक शिक्षक संघ के 56वें प्रांतीय अधिवेशन के समापन अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि हम भारत को 2047 में आधुनिक रूप में देखना चाहते हैं तो छात्रों के साथ शिक्षकों को भी अपडेट होना पड़ेगा।
शनिवार को तहसील रोड स्थित चित्रगुप्त स्कूल में आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि हाजी जमील उद्दीन कुरैशी ने कहा कि शिक्षक संघ ऐसे शिक्षक नेताओं को आगे बढ़ाए जो समाज के लिए कार्य करें। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
प्रदेशभर के जिलाध्यक्षों एवं जिला मंत्रियों के प्रतिवेदन को स्वीकार कर प्रस्तावों को पारित किया गया। आय-व्यय का ब्योरा प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदकुमार मिश्रा ने प्रस्तुत किया। संचालन प्रदेश महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने किया। इस दाैरान भगवान शंकर त्रिवेदी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, लक्ष्मी रानी शर्मा, भीष्म पाल सिंह, नीतू सिंह, नीलम सिंह, श्वेता शर्मा, सूरज तिवारी, एस सैमसन, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।